फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Young Doctors Angry, Government Cancel, 307 Medical Intern Posts

Jammu News: युवा डॉक्टरों ने 307 मेडिकल इंटर्न पदों को समाप्त करने के कदम की निंदा की

विज्ञापन
Srinagar, Young Doctors Angry, Government Cancel, 307 Medical Intern Posts
-कहा कि इस फैसले से रोजगार के अवसर कम होंगे और व्यावहारिक प्रशिक्षण में बाधा आएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों जीएमसी श्रीनगर और जीएमसी जम्मू में हाउस फिजिशियन और हाउस सर्जन के 307 पदों को समाप्त करने के जम्मू-कश्मीर सरकार के फैसले से मेडिकल छात्रों और युवा डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने इस फैसले की निंदा की है।
उन्होंने इस कदम को नए एमबीबीएस स्नातकों के लिए रोजगार की संभावनाओं के लिए अन्यायपूर्ण और हानिकारक करार दिया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी सरकारी आदेश संख्या 663-जेके (एचएमई) 2025 के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर में हाउस फिजिशियन/हाउस सर्जन के 137 पदों को कम करके सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के 54 नए पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह जीएमसी जम्मू में जूनियर स्तर के 170 पदों को समाप्त करके 67 सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर पद सृजित किए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप कुल 121 नए पद सृजित हुए हैं लेकिन कुल 186 नौकरियों में कमी आई है। हालांकि इस कदम की चिकित्सा समुदाय ने व्यापक आलोचना की है। जीएमसी श्रीनगर के एक जूनियर डॉक्टर ने कहा कि यह निर्णय इंटर्नशिप और अल्पकालिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे युवा डॉक्टरों पर गंभीर प्रभाव डालेगा। यह निर्णय वास्तव में अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने 307 हाउस फिजिशियन पदों में कटौती करके केवल 121 सीनियर रेजिडेंट पद सृजित किए हैं। कुल 186 नौकरियों का नुकसान है। इससे एमबीबीएस नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं।

एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि हम उपराज्यपाल प्रशासन और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अपील करते हैं कि वे हस्तक्षेप करें और सभी 307 हाउस फिजिशियन पदों को बहाल करें। ऐसे समय में जब कई युवा डॉक्टर प्लेसमेंट पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह कदम उन्हें और भी अनिश्चितता में धकेल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed