{"_id":"65076049699d9b82ff08bfa6","slug":"srinagar-uri-chinar-core-commonder-tour-srinagar-news-c-10-jam1008-204931-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनार कोर के कमांडर ने किया उड़ी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनार कोर के कमांडर ने किया उड़ी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग मुठभेड़ के बाद की घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर में आगे के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनंतनाग मुठभेड़ के बाद बारामुला जिले में घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा की। अनंतनाग मुठभेड़ में चार जवान शहीद हुए थे। लेफ्टिनेंट घई ने युद्ध और परिचालन तैयारियों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जवानों की सराहना की। साथ ही ऑपरेशन खंडा के सफल संचालन के लिए जवानों का हौसला बढ़ाया, जिसमें तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का यह दौरा उड़ी मुठभेड़ के एक दिन बाद किया गया है। सेना के अनुसार, मारे गए आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।