फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Two Incidents in Kulgam, Two Peoples Died

Jammu News: कुलगाम में अलग-अलग जगहों पर गिरने से दो बढ़ई की मौत

विज्ञापन
Srinagar, Two Incidents in Kulgam, Two Peoples Died
दो दिन के अंदर हुए हादसे, बालसू में एक स्कूल की इमारत की छत से गिरने के बाद हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। बालसू में एक स्कूल की इमारत की छत से गिरने के बाद वीरवार को एक बढ़ई की मौत हो गई। दो दिन में हादसे में बढ़ई की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को नानीबाग में बन रही एक मस्जिद से गिरकर एक बढ़ई की मौत हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि बालसू में एक स्कूल की इमारत की छत पर 40 साल के बढ़ई शाहनवाज अहमद भट निवासी खरबरारी काम कर रहे थे। वीरवार दोपहर काम करते समय वह फिसल गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें कुलगाम के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को नानीबाग में बन रही मस्जिद में काम करते समय 55 साल के बढ़ई बशीर अहमद थोकर गिर पड़े थे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें कुलगाम के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में एसएमएचएस हॉस्पिटल श्रीनगर रेफर कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उस मामले में भी कार्रवाई शुरू कर दी थी। एक के बाद एक हुई मौतों ने जिले में कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed