फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar terrorist attack terrorists hurled grenade in Saraf Kadal area of Srinagar

श्रीनगर में आतंकी हमला: सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड, एक जवान और एक नागरिक घायल

Sun, 16 Jan 2022 08:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 08:01 PM IST
सार

श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Srinagar terrorist attack terrorists hurled grenade in Saraf Kadal area of Srinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर शहर के सराफ कदल इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक पुलिसकर्मी व एक नागरिक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने सराफ कदल इलाके में पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। इस दौरान ग्रेनेड गिरकर फटने से पुलिसकर्मी मेहराज अहमद व नागरिक सरताज अहमद भट घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया ताकि आतंकियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed