{"_id":"6a0b791c7c88240c300b2961","slug":"srinagar-surinder-chowdhary-deupty-cm-census-2027-reasi-news-c-10-1-jam1027-915964-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डिप्टी सीएम ने जनगणना 2027 के लिए पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डिप्टी सीएम ने जनगणना 2027 के लिए पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जनगणना 2027 के तहत स्व -गणना को बढ़ावा देने की दिशा में बड़े कदम के रूप में उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सोमवार को श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में अपनी स्व-गणना सफलतापूर्वक पूरी की।
यह प्रक्रिया अमित शर्मा, मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी और जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण निदेशक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मार्गदर्शन में पूरी की गई।सकीना इत्तू, जावेद अहमद डार और सतीश शर्मा सहित अन्य मंत्रियों ने भी जनगणना 2027 के लिए अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की।
स्व-गणना की यह प्रक्रिया तनवीर सादिक, अल्ताफ अहमद वानी, हसनैन मसूदी और इफ्तिखार अहमद सहित कई विधायकों द्वारा भी पूरी की गई। इस प्रक्रिया के दौरान अमित शर्मा ने गणमान्य व्यक्तियों को सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया की विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी डिजिटल जनगणना प्रविष्टियां सफलतापूर्वक जमा करने में उनकी सहायता की। उप-मुख्यमंत्री ने स्व-गणना प्रणाली की सरल, नागरिक-अनुकूल और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रकृति की सराहना की। उन्होंने इस पहल को पारदर्शी, आधुनिक और सहभागी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उप-मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों और निवासियों से se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने और 31 मई 2026 तक अपनी जनगणना प्रविष्टि पूरी करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का एक कार्य है, और सटीक जनसांख्यिकीय डेटा नियोजन, शासन तथा कल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।