{"_id":"6923598c3342b6ecd50c5737","slug":"srinagar-school-education-director-nasir-ahmed-wani-gave-warning-srinagar-news-c-10-lko1027-769902-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
- किसी भी स्कूल को अपनी मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। स्कूल शिक्षा विभाग कश्मीर के निदेशक नसीर अहमद वानी ने रविवार को कहा कि निजी स्कूलों द्वारा सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी और निजी दोनों संस्थान शिक्षा प्रदान करने के लिए हैं और किसी भी स्कूल को अपनी मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
वानी ने कहा कि शिक्षा सस्ती और पारदर्शी होनी चाहिए तथा विभाग माता-पिता पर बोझ डालने वाली या स्वीकृत नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी प्रथा को अनुमति नहीं देगा। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों की फीस संरचना पर नजर रखने और उसे नियंत्रित करने के लिए फीस निर्धारण एवं विनियमन समिति कार्यरत है ताकि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि जो निजी स्कूल सरकारी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निजी और सरकारी दोनों स्कूल शिक्षा देने के लिए हैं। शिक्षा सस्ती होनी चाहिए और निजी स्कूलों को अपनी मर्जी से कुछ भी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
समिति गठित की गई है
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि फीस संरचना या इससे जुड़ी किसी भी शिकायत के मामले में वे फीस निर्धारण समिति से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों का निपटारा करने और व्यवस्था में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ही यह समिति गठित की गई है। निदेशक ने कहा कि विभाग छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी स्कूल सरकार की ओर से निर्धारित ढांचे के अंदर ही कार्य करें।