फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, political, protest

Jammu News: श्रीनगर में आप समर्थकों का प्रदर्शन विफल, कई हिरासत में लिए

विज्ञापन
srinagar, political, protest
प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की हृदयघात से मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध श्रीनगर में कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, प्रदर्शन में ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की हृदयघात से मौत हो गई। मृतक अधिकारी की पहचान मुश्ताक अहमद निवासी करनाह कुपवाड़ा के रूप में हुई है।
वीरवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता प्रेस एन्क्लेव के पास आबीगुजर इलाके में एकत्र हुए। जैसे ही प्रदर्शन और मार्च निकालने की कोशिश की तो पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। प्रेसवार्ता में आप नेता नवाब नासिर ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ है। यह लोकतंत्र की लड़ाई है और हम अंततः इसे जीतेंगे। केजरीवाल ऐसी विचारधारा वाले हैं, जिन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हिरासत में लिए जाने से पहले आप नेता ने कहा कि हम प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि उनकी तानाशाही नहीं चलेगी। केजरीवाल एक विचार, एक विचारधारा हैं, आप उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की हृदयघात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात यह अधिकारी अचानक गिर पड़ा, जिसे इलाज के लिए पीसीआर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed