{"_id":"f8808632e96f5fae503a7dc2c2ff471f","slug":"srinagar-police-takes-child-under-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर पुलिस ने मां की गोद से छीन ली मासूम बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर पुलिस ने मां की गोद से छीन ली मासूम बच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Mon, 18 May 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर की पुलिस कोर्ट के आदेश पर ढाई साल की मासूम को उसकी मां के पास से बरामद कर लौट गई। पति-पत्नी में अनबन होने पर मासूम के पिता ने दो लोगों पर अपहरण का मुकदमा कायम करा दिया था। जबकि बेटी यहां मां के साथ रह रही थी। मोहल्ला फखरपुरा निवासी जुल्फिकार हैदर ने अपनी बेटी सिकंदर रहरा की शादी तीन साल पहले श्रीनगर निवासी शौकत अली के साथ की थी।
विज्ञापन
शादी के दो साल बाद ही ससुरालियों से अनबन होने पर वह मायके में आकर रहने लगी। सिकंदर रहरा ने यहां अपने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हर्जा-खर्चा का मुकदमा कर दिया। वहीं शौकत ने जम्मू कश्मीर के जाद्दीबल थाने में दो लोगों पर मासूम बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। कोर्ट ने थाना पुलिस को मासूम बेटी की बरामदगी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जानकारी जुटाकर जाद्दीबल थाने के एसआई दिलावर के नेतृत्व में महिला पुलिस आई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ढाई साल की अभीरा को उसकी मां के पास से बरामद कर लिया। कोर्ट के आदेश पर श्रीनगर पुलिस उसे साथ लेकर चली गई। कस्बा चौकी इंचार्ज माहिर अब्बास ने बताया कि कोर्ट व एसपी के आदेश पर श्रीनगर पुलिस मासूम को लेकर गई है। अब वहां दोनों के कोर्ट में बयान होंगे, तब फिर निर्णय होगा कि मासूम किसके साथ रहेगी।
विज्ञापन