{"_id":"68f7e48f0191be38db02900e","slug":"srinagar-pahalgam-tourist-died-hamid-ali-srinagar-news-c-10-lko1027-743199-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर के गुलमर्ग में दिल्ली के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर के गुलमर्ग में दिल्ली के पर्यटक की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एक पर्यटक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के 68 वर्षीय एक पर्यटक की मंगलवार को गुलमर्ग में मौत हो गई। मृतक की पहचान हामिद अली के रूप में हुई है जो गुलमर्ग के एक होटल में ठहरे हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार हामिद अली अपने होटल के कमरे में बेहोश पाए गए जिसके बाद कर्मचारियों ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया। उन्हें पहले टंगमर्ग स्थित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें उन्नत चिकित्सा के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पर्यटक को एसएमएचएस में मृत लाया गया था। एसएमएचएस के एक डॉक्टर ने पुष्टि की कि मरीज को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।