{"_id":"68a22e8d6dd4e96ec30b9426","slug":"srinagar-news-sports-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-105954-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कंगन ने जीती शहीद पुलिस प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कंगन ने जीती शहीद पुलिस प्रीमियर लीग
Mon, 18 Aug 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांदरबल के कंगन में शहीद पुलिस प्रीमियर लीग के दौरान खिलाड़ी व आयोजक। स्रोत पुलिस
शेख-उल-आलम स्टेडियम में हुआ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
गांदरबल। पुलिस की ओर से कंगन के शेख-उल-आलम स्टेडियम में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शहीद पुलिस प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन शहीदों की स्मृति में आयोजित किया गया था जिन्होंने क्षेत्र में शांति और सद्भाव की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
ग्रैंड फिनाले में शाइनिंग स्टार मनगम चटर्जुल और इलेवन फ्रेंड्स कंगन के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इलेवन फ्रेंड्स कंगन ने चटर्जुल करे हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म, और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और शहीदों की वीरता को याद करते हुए युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गांदरबल पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।