फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, operation sindoor news

Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झील में फटने वाले एक गोले के अवशेष बरामद

Sun, 21 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 21 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, operation sindoor news
श्रीनगर। इस साल मई के महीने में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डल झील में फटने वाले एक गोले के अवशेष शनिवार को झील की सफाई अभियान के दौरान बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई को ऊंट कदल के पास डल झील से गोले का कचरा मिला था। वहीं शनिवार को सफाई अभियान के दौरान झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण (एलसीएमए) के कर्मचारियों ने गोले के अवशेष बरामद किए।विभागीय सूत्रों ने बताया कि गोले के अवशेषों को पास के पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां आगे जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए उन्हें रख दिया गया है। 10 मई की सुबह श्रीनगर के प्रमुख पर्यटन स्थल डल झील में तेज धमाकों के बाद मिसाइल जैसा एक ऑब्जेक्ट झील के अंदर गिरा। अधिकारियों ने बताया कि ऑब्जेक्ट गिरने पर झील की सतह से धुआं निकलने लगा। सुरक्षाबलों ने ऑब्जेक्ट के मलबे को बाहर निकाला। उसी दिन शहर के बाहरी इलाके लसजन से एक और संदिग्ध ऑब्जेक्ट बरामद हुआ। उस दिन शहर में कई धमाके हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed