फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, mehbooba mufti news

विस सत्र में बागवानी, पर्यटन व पीएसए पर हो चर्चा : मुफ्ती

विज्ञापन
srinagar news, mehbooba mufti news
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि विधानसभा के आगामी सत्र में बागवानी क्षेत्र और पर्यटन को हुए नुकसान और जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजमार्ग बंद होने से बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पूछा कि किसानों को मुआवजा और ऋण माफी के लिए क्या कोई पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है और व्यापार से जुड़े लोग निराश हैं। उन्होंने विधानसभा में इस विषय पर भी चर्चा की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसए को लेकर उन्होंने कहा कि भले ही इसे निरस्त करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन सदन में इस पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि यदि एक विधायक पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर पीएसए लगाया जा सकता है तो आम नागरिकों पर इसका क्या असर होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed