फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, congress statement news

चुनाव आयोग की मदद से वोट चुरा रही है भाजपा : कांग्रेस

Mon, 22 Sep 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, congress statement news
उड़ी में सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता। संवाद
- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने वोट अधिकार सम्मेलन को संबोधित किया- जम्मू-कश्मीर को अभी तक पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर भाजपा की आलोचना की
विज्ञापन

बारामुला। चंदनबाड़ी में शुक्रवार को वोटर अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कई राज्यों में चुनाव में गड़बड़ी के लिए चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया। वोट चोरी को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया। लोगों को आगाह किया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग की मदद से उनके वोट चुराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा पर हमलावर डॉ. नसीर हुसैन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा के आपसी सहयोग से वोट चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस पार्टी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के भाजपा के प्रयासों का पर्दाफाश करती रहेगी। कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो अपने वोट की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी की भी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने देश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से उन पर हमला हो रहा है। कहा कि पीडीपी-बीजेपी की अघोषित गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर को कमजोर कर दिया। कर्रा ने उड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास में पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन के योगदान की सराहना की।

---
किसानों को मुआवजा दे केंद्र सरकार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई आपदा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कश्मीर की बागवानी उद्योग को हुए भारी नुकसान के साथ-साथ जानमाल के नुकसान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। केंद्र सरकार से फल उद्योग को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक व्यापक वित्तीय पैकेज देने का आग्रह किया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीए मीर, पूर्व मंत्री जीएम सरूरी, विधायक निजामुद्दीन भट, इरफान हफीज लोन, वरिष्ठ नेता एसएस चन्नी, अब रहीम रथर, अब्दुल गनी खान, निसार अहमद मोंडू, आबिद कश्मीरी, इरफान नाकीब, इकबाल मीर, फैयाज मीर, अर्शद तंत्री, सुहेल बुखारी, बिलाल अहमद, भरत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed