{"_id":"68e42032be68faf7a80b54fb","slug":"srinagar-national-school-games-cm-umar-abdullah-srinagar-news-c-10-jam1003-731456-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में जीतना जरूरी नहीं, हिस्सा लेना भी महत्वपूर्ण होता है : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में जीतना जरूरी नहीं, हिस्सा लेना भी महत्वपूर्ण होता है : उमर
विज्ञापन
Chief Minister Omar Abdullah inaugurated the 69th National School Games at TRC Srinagar.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन किया
- रिमझिम बरसात के बीच कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया पहला मैच
- 30 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी पहुंचे हैं श्रीनगर, 10 अक्तूबर तक होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोेमवार को श्रीनगर के टीआरसी फुटबॉल ग्राउंड में 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में जीतना जरूरी नहीं बल्कि हिस्सा लेना भी महत्वपूर्ण होता है। खेल देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच एकता, मैत्री और समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इससे पहले उन्होंने देश के तीस राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों का स्वागत किया। उमर ने कहा कि मौसम खराब होने के चलते अगर किसी खिलाड़ी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो, गर्म कपड़े की जरूरत हो तो निसंकोच मौजूद अधिकारियों से कहें। तत्काल सब कुछ उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाड़ियों का आह्वान किया कश्मीर की खूबसूरती देखने के साथ ही यहां के लोगों की मेजबानी का भी मजा लीजिए। टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद जब अपने प्रदेश को जाएं तो अपना अनुभव वहां जरूर बताएं। पहला मैच कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर टीम के बीच खेला गया।
सीएम ने फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता शुरू कराई
इस दौरान रिमझिम बरसात के बीच मुख्यमंत्री ने फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीस राज्यों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। काफी संख्या में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर सभी का स्वागत किया। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम अधिकारियों ने भी खेल भावना की शपथ ली। निष्पक्ष खेल, अनुशासन और टीम वर्क के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
-- -
हर महीने होंगी खेल प्रतियोगिताएं : सतीश शर्मा
युवा सेवा एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रयास होगा कि कश्मीर में हर महीने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। कहा कि 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में आए 30 राज्यों के खिलाड़ी यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। देश में एकता और शांति की दुआ करें। शांति का पैगाम लेकर जाएं। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, लाल चौक क्षेत्र के विधायक शेख अहसान अहमद (परदेसी), युवा सेवा एवं खेल महानिदेशक अनुराधा गुप्ता, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-- -
25 नवंबर तक होेगा विभिन्न खेलों का आयोजन
जम्मू-कश्मीर में 6 अक्तूबर से 25 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से चार हजार से अधिक युवा एथलीट शामिल होंगे। फुटबाल, वुशू, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। युवा सेवा और खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने बताया कि आयोजन में खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। अंडर-19 लड़कों के फुटबाल मैच 6 से 10 अक्तूबर तक श्रीनगर में पोलो ग्राउंड, टीआरसी, एसपी कॉलेज, कश्मीर विश्वविद्यालय, जीसीओपीए गांदरबल और ग्रीन वैली में होंगे। 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक अंडर-17 लड़कों और लड़कियों की वुशू चैंपियनशिप श्रीनगर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इनडोर कॉम्प्लेक्स पोलो ग्राउंड में होगी।
-- -
जम्मू में होगी ताइक्वांडो व टेबल टेनिस प्रतियोगिता
ताइक्वांडो अंडर-19 प्रतियोगिता लड़कों के लिए 9 से 13 नवंबर और फिर 15 से 19 नवंबर तक दो चरणों में जम्मू के भगवती नगर में आयोजित होगी। 21 से 25 नवंबर तक जम्मू यूनिवर्सिटी के इनडोर कॉम्प्लेक्स में अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के लिए टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी।
उद्घाटन मैच में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को 5-2 से हराया
फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच काफी रोमांचक रहा। मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक को 5-2 से हराकर जीत की शुरुआत की। जम्मू-कश्मीर की ओर से साहिल ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए जबकि यासिर और बसीर ने एक-एक गोल किया। कर्नाटक की ओर से वेदांत और सुफान ने एक-एक गोल किया।