{"_id":"658b3b19671d4a5a770c6ee9","slug":"srinagar-meeting-security-srinagar-news-c-10-jam1008-270002-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे से निपटने के लिए स्थापित हो सुरक्षा ग्रिड : आइजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे से निपटने के लिए स्थापित हो सुरक्षा ग्रिड : आइजीपी
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में जीओसी विक्टर फोर्स के साथ सुरक्षा की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जीओसी विक्टर फोर्स और आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिरदी की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलवामा के अवंतीपुरा में एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। इसमें दक्षिण कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर मंथन किया गया। बैठक में अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर किसी भी चुनौती और खतरे का मुकाबला करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की। आइजीपी पुलिस में एक उचित सुरक्षा ग्रिड की स्थापना पर जोर दिया।
जीओसी विक्टर फाॅर्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी हितधारकों के साथ तालमेल और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाकर उन्हें विश्वास में लिया जाए। उन्होंने जमीन पर खुफिया ग्रिड को मजबूत करने, तैनात नफरी की सतर्कता, ओजीडब्ल्यू पर कानूनी कार्रवाई तेज करने और सभी एसओपी का अक्षरशः पालन करने पर भी जोर दिया। मौजूदा परिदृश्य में लोगों की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आईजीपी कश्मीर ने अधिकारियों को अधिक प्रभावी तंत्र विकसित करने और शांति के लिए हानिकारक तत्वों, विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों से निपटने के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गौरतलब है कि बैठक में अधिकारियों ने आपसी तालमेल पर और देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर ज़ोर दिया। साथ ही ज़मीन पर तैनात अधिकारियों को पेशेवर तरीके से ऑपरेशनों को अंजाम देने के भी निर्देश दिए गए।