फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, LG Manoj Sinha, Urban Challenge Fund, Progamme Organised

एक लाख करोड़ का ‘अर्बन चैलेंज फंड’ शहरों के विकास में गेम चेंजर बनेगा : मनोज सिन्हा

सार

श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एआईएफओरेरा बैठक में रियल एस्टेट सेक्टर को समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने और विकास के लिए सरकारी सहयोग को जरूरी बताया। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और किफायती आवास को बढ़ावा देने पर बल दिया।

विज्ञापन
Srinagar, LG Manoj Sinha, Urban Challenge Fund, Progamme Organised
एआईएफओरेरा गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान उपराज्यपाल। स्रोत राजभवन

विस्तार

- उपराज्यपाल ने श्रीनगर में एआईएफओरेरा गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित किया
विज्ञापन

- बोले, इस सेक्टर को आगे बढ़ाने और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए सरकार का सहयोग जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एक लाख करोड़ रुपये का ‘अर्बन चैलेंज फंड’ हमारे शहरों के बदलाव और उन्हें विकास केंद्र के रूप में विकसित करने में गेम चेंजर साबित होगा। पूरे देश में 300 शहरों के पुनर्विकास के लिए राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और निजी कंपनियों की भागीदारी वाला यह कदम नवाचार व मजबूत बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा। जीवन स्तर में सुधार और शहरी नियोजन में स्थिरता को शामिल करेगा।
यह बातें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। वह वीरवार को श्रीनगर में ऑल इंडिया फोरम ऑफ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एआईएफओरेरा) की गवर्निंग काउंसिल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार का पूर्ण सहयोग जरूरी है। रेरा अधिनियम 2016 की ओर से लाई गई पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता से आवास खरीदने वालों के हितों की रक्षा होनी चाहिए। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बेहतर सिस्टम का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

एलजी ने रियल एस्टेट क्षेत्र की जटिलताओं, चुनौतियों, संभावनाओं और अवसरों पर भी चर्चा की। उन्होंने निजी कंपनियों और रियल एस्टेट डेवलपर्स से किफायती आवास को बढ़ावा देने में अपनी बड़ी भूमिका निभाने को कहा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, रियल एस्टेट सेक्टर विकसित भारत के विजन को साकार करने में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभर रहा है। तेजी से बढ़ता हुआ यह सेक्टर आम लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर को समावेशी विकास और शहरी बदलाव को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। घर खरीदने के सपने देखने वालों के लिए निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। बोले, मैं चाहता हूं कि यह सेक्टर और अधिक प्रतिस्पर्धी बने ताकि विकास को बढ़ावा मिले। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हाउसिंग नियमों में एकरूपता और सामंजस्य होना चाहिए।

----
एआईएफओरेरा की जर्नल और वार्षिक पत्रिका का विमोचन
कार्यक्रम में एलजी मनोज सिन्हा ने एआईएफओरेरा की जर्नल और 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। एआईएफओरेरा के चेयरमैन आनंद कुमार्, जम्मू-कश्मीर रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन सत्येंद्र चंद्र, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की कमिश्नर सेक्रेटरी मंदीप कौर, विभिन्न रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटीज के चेयरमैन व अन्य अधिकारी सत्र में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed