{"_id":"69051b6a6030fc3ffe028f88","slug":"srinagar-lg-manoj-sinha-skaust-srinagar-news-c-10-lko1027-751579-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज विकास के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ना होगा : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज विकास के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ना होगा : उपराज्यपाल
विज्ञापन
स्कॉस्ट में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। स्रोत राजभवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्कॉस्ट कश्मीर के छात्रों को किया संबोधित, कृषि शिक्षा में बदलाव लाने की आवश्यकता बताई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कॉस्ट-कश्मीर के कार्यक्रम अनेकता में एकता दिवस में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के विकास को गति देने के लिए हमें कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ना होगा।
एक विकसित भारत के निर्माण के लिए हमारा मुख्य उद्देश्य लगातार पांच फीसदी वार्षिक विकास दर हासिल करना होना चाहिए। उपराज्यपाल ने भविष्य में स्थायी प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए कृषि शिक्षा में बदलाव लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।उपराज्यपाल ने कहा कि स्कॉस्ट जैसे शैक्षणिक संस्थानों को किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए रणनीतिक योजना के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों में विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उपराज्यपाल ने स्कॉस्ट-कश्मीर की शैक्षणिक उपलब्धियों की भी सराहना की और इसकी समग्र रैंकिंग और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों को आकर्षित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 वर्षों में स्कॉस्ट-कश्मीर में हुए परिवर्तन ने इतना क्रांतिकारी बदलाव लाया है कि आज इस परिसर में एक लघु भारत दिखाई दे रहा है। आप सरदार पटेल के दृष्टिकोण के उत्तराधिकारी हैं। आप एकता के दूत हैं। आज जब हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति का सम्मान कर रहे हैं तो आइए हम अपने देश को और मजबूत बनाने के अपने कर्तव्य की भी पुष्टि करें। आपकी शिक्षा केवल डिग्री के बारे में न हो बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाने के बारे में हो।