{"_id":"68e95e9612cf82cb500ba2eb","slug":"srinagar-lg-manoj-sinha-inaugerate-judo-cluster-competition-srinagar-news-c-10-lko1027-735094-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है : एलजी
विज्ञापन
LG Manoj Sinha Inaugurates All India Police Judo Championship at Indoor Stadium in Srinagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उपराज्यपाल ने 10वें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ- बोले-जम्मू-कश्मीर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाने के साथ युवाओं को खेलों से भी जोड़ रही है
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 10वें अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस न केवल आतंकवाद से लड़ रही है बल्कि कानून-व्यवस्था बनाकर रख रही है। नागरिकों की सुरक्षा कर रही है यह सामाजिक-आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश में औद्योगिक विकास और समग्र प्रगति के लिए शांति और स्थिर समाज सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति ने अभूतपूर्व प्रगति को संभव बनाया है और लोगों के जीवन में समृद्धि लाई है। देश भर में सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वामपंथी उग्रवाद की जड़ें नष्ट हो गई हैं और भारत तीव्र आर्थिक विकास से प्रेरित प्रगति के एक नए युग का साक्षी बन रहा है।
उपराज्यपाल ने आतंकवादी सहायता प्रणालियों को ध्वस्त करने और सीमा पार घुसपैठ को रोकने के लिए पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सराहना की। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी आधारित गतिशील अभियानों और बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने नागरिकों के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस बल की भी प्रशंसा की।
अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने लोगों और क्षेत्र के बीच सामूहिक पहचान, सौहार्द, साहस, चरित्र निर्माण, शांति, समानता और मित्रता की भावना को बढ़ावा देने में खेलों की शक्ति पर भी बात की। उन्होंने युवाओं से करुणा और साहस जैसे गुणों का विकास करने और अपनी क्षमता व प्रतिभा को राष्ट्र सेवा में समर्पित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कह कि खेल एकता की सार्वभौमिक भाषा है और यह समावेशिता व आपसी सम्मान को बढ़ावा देता है। अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर जैसे खेल आयोजन विविधता में एकता का जश्न मनाने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य करते हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित जूडो, वुशू, पेंचक सिलाट, ताइक्वांडो और कराटे की इस चैंपियनशिप में 2,000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, पुलिस मुख्यालय के विशेष महानिदेशक समन्वय एसजेएम गिलानी, सशस्त्र पुलिस महानिदेशक आनंद जैन, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, प्रमुख खेल हस्तियां और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।