{"_id":"acea456754b1c7e7b139ca282b161d89","slug":"srinagar-leh-national-highway-reopens-for-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग खुला
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Mon, 09 Nov 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोडऩे वाला श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को पांच दिन बाद आज खोल दिया गया। जोजिला पास पर भारी बर्फबारी और बारिश के चलते राजमार्ग कई दिनों से बंद था।
विज्ञापन
यातायात विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमी बर्फ को हटा कर फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पांच नवंबर से बंद था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के बद हो जाने की वजह से कई वाहन सोनमर्ग के पास फंस गए थे। जिन्हें सड़क खुलते ही गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि, सोनमर्ग, जोजिला, मीनमर्ग और जीरो प्वाइंट पर दो फुट तक बर्फबारी होने वजह से पांच नवंबर को बंद कर दिया गया था। फिलहाल नए वाहनों को इंट्री पर रोक लगा दी गई है। फंसे हुए वाहनों को फिलहाल रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं जम्मू से कश्मीर को जोड़ने वाला दूसरा सड़क संपर्क मुगल रोड को भी प्रशासन खोलने में लगा हुआ हैष जल्द ही इस मार्ग को खोल दिया जाएगा। वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से वाहन चल रहे हैं।