{"_id":"7dc4615a054b677b4b210bd771329b65","slug":"srinagar-leh-national-highway-reopen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग खुला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों से बंद श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। वहीं तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक चले जाने की वजह से प्रशासन ने 20 दिसंबर से मार्ग को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले लद्दाख से वाहनों को श्रीनगर आने की अनुमति दी गई। शुक्रवार को मौसम ठीक रहा तो वाहनों को श्रीनगर से लद्दाख की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब इस मार्ग पर एक तरफा ट्रैफिक रहेगा। लद्दाख से श्रीनगर आ रहे वाहनों को एक बजे से पहले द्रास पार करना होगा जबकि श्रीनगर से लद्दाख जा रहे वाहनों को एक बजे से पहले सोनमर्ग पार करना होगा।
विज्ञापन