फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Kokernag, Bear Attack on Man

Jammu News: कोकेरनाग में भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Srinagar, Kokernag, Bear Attack on Man
अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र के कहरपोरा में शनिवार को एक भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सुल्तान वानी निवासी कहरपोरा कोकेरनाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब वह अपने सेब के बाग में काम कर रहा था। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) कोकेरनाग पहुंचाया। यहां से उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया। इस बीच वन्यजीव नियंत्रण कक्ष अछबाल घटनास्थल पर पहुंचा और समस्याग्रस्त भालू को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्राधिकरण ने स्थानीय निवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें उन्हें अपने बागों या आसपास के जंगल क्षेत्रों में जाने के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक सतर्कता रखने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed