{"_id":"6907adf8726899e2970017e3","slug":"srinagar-kashmir-marathon-lg-manoj-sinha-distribute-prize-srinagar-news-c-10-lko1027-753009-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पर्यटन को विश्व पटल पर लाई कश्मीर मैराथन : उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पर्यटन को विश्व पटल पर लाई कश्मीर मैराथन : उपराज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एलजी मनोज सिन्हा ने किया कश्मीर मैराथन के विजेताओं को सम्मानित- बोले-दो वर्षों में ही देश के सबसे प्रतिष्ठित दौड़ टूर्नामेंटों में से एक बना आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर में कश्मीर मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंंने कहा कि मैराथन जैसा आयोजन कश्मीर के पर्यटन को फिर से विश्व पटल पर ले आया है। यहां पूरे भारत के साथ 11 देशों के धावक भी दौड़े। इससे दुनियाभर में कश्मीर की धमक गई।
उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में जम्मू मैराथन का भी आयोजन किया जा सकता है। उपराज्यपाल ने कहा कि 1100 धावकों का उत्साह मैराथन की एकजुटता भाईचारे को मजबूत करने की क्षमता का प्रमाण है। अपनी शुरुआत के दो साल के भीतर ही कश्मीर मैराथन देश के सबसे प्रतिष्ठित दौड़ टूर्नामेंटों में से एक बन गया है। इसने लोगों में गर्व और जुनून की भावना का संचार किया है और धावकों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित किया है। मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में कश्मीर मैराथन में रुचि और भागीदारी और बढ़ेगी। यह हमारे पर्यटन क्षेत्र के लिए एक प्रमुख आर्थिक उत्प्रेरक साबित होगा।
उपराज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को बताया कि जम्मू-कश्मीर समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति के साथ भारत का मुकुट रत्न है। यह धरती पर एक स्वर्ग है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मानवतावाद, सांप्रदायिक सद्भाव और शांति के शाश्वत आदर्शों के लिए जाना जाता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने इस भूमि में एक ऐसे जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए ऐतिहासिक परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि हम इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उपयोग अपनी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत, कला और शिल्प तथा अपनी अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए करें। इस शानदार दौड़ प्रतियोगिता को बदलाव और हमारी उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बनाएं। हम इस आयोजन का उपयोग अपने हस्तशिल्प, हथकरघा और पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए करें।