{"_id":"690664c34a6fd044670703da","slug":"srinagar-kashmir-marathan-today-cm-will-inagurate-srinagar-news-c-10-jmu1052-752468-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर तैयार, प्रतिभागी बेकरार... आज होगी कश्मीर मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर तैयार, प्रतिभागी बेकरार... आज होगी कश्मीर मैराथन
विज्ञापन
कश्मीर मैराथन एक्सपो में अपनी किट लेते प्रतिभागी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लाल चौक के घंटाघर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, पोलो व्यू पर उपराज्यपाल करेंगे सम्मान
- अभिनेता सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ व अतिथियों के साथ दौड़ेंगे देश-विदेश के सैकड़ों धावक
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं... काउंटडाउन जारी है। सुबह 8 बजे श्रीनगर के लालचौक स्थित घंटाघर से कश्मीर मैराथन सैकड़ों प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मैराथन का शुभारंभ करेंगे वहीं उपराज्यपाल पोलो व्यू मार्केट में अतिथियों का सम्मान करेंगे। अभिनेता सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अन्य अतिथि इसमें शामिल हाेंगे।
पोलो ग्राउंड पर दो दिन के लिए कश्मीर मैराथन एक्सपो लगाया गया था। इसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया था। यहां खेल संबंधी स्टॉल के साथ ही पांच स्टाॅल पंजीकृत प्रतिभागियों को मैराथन दौड़ की किट देने के लिए लगाए गए थे। यहां मौके पर ही प्रतिभागियों के पंजीकरण भी किए जा रहे थे। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पंजीकरण और किट प्राप्त करने वालों की भीड़ रही। अधिकतर ने शनिवार दोपहर तक किट प्राप्त कर ली थी। पंजीकरण कर रहे कर्मियों के अनुसार शनिवार दोपहर तक फुल मैराथन के लिए करीब 500 और हाफ मैराथन के लिए करीब 2000 पंजीकरण हो चुके थे।
श्रीनगर में कश्मीर मैराथन का आयोजन रविवार सुबह 8 बजे होगा। यह दौड़ दो श्रेणियों में रखी गई है। पहली फुल मैराथन, इसमें प्रतिभागियों को 42 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसमें 18 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकते हैं। इसमें ओपन वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 लाख, द्वितीय पुरस्कार 20 लाख, तृतीय पुरस्कार 18 लाख, चतुर्थ पुरस्कार 15 लाख और पंचम पुरस्कार 12 लाख रुपये का है। इसमें पुरस्कार की अन्य श्रेणियां भी हैं।
विज्ञापन
मैराथन में देसी-विदेशी एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं। धावक हाफ मैराथन श्रेणी में झेलम नदी तट, लाल चौक, डलगेट और मनोरम डल झील के किनारे सहित श्रीनगर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों को पार करेंगे, जबकि फुल मैराथन के प्रतिभागी हजरतबल और कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर 6-8 डिग्री सेल्सियस तापमान में दौड़ेंगे।
आने वालों के लिए बनाए पार्किंग स्थल
1. एसपी कॉलेज ग्राउंड, 2. एसडीए पार्किंग, पिक एन चूज के सामने, 3. मल्टीलेवल पार्किंग प्रेस कॉलोनी, 4. प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल, 5. गिंडुन पार्क राजबाग, 6. होटल प्रबंधन संस्थान राजबाग, 7. बागवानी निदेशालय राजबाग, 8. फुटबॉल ग्राउंड टीआरसी, 9. फ्लोरीकल्चर पार्क आरआर रोड, 10. क्रिकेट ग्राउंड टीआरसी जेएंडके बैंक मुख्यालय के सामने।