{"_id":"692213d1d1fe5ce6d00e93df","slug":"srinagar-fire-in-house-pulwama-pampore-army-help-the-victims-srinagar-news-c-10-lko1027-769049-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना ने आग से प्रभावित परिवार को पहुंचाई तत्काल मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना ने आग से प्रभावित परिवार को पहुंचाई तत्काल मदद
विज्ञापन
पुलवामा के पांपोर में लगी आग के बाद पीड़ितों की मदद करते सेना के जवान। स्रोत सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। पांपोर के लड्डू गांव के बथपुरा इलाके में अब्दुल रहमान वागे के घर में शनिवार दोपहर करीब 12:05 बजे गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान तुरंत हरकत में आए और घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सैनिकों ने आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।
यूनिट ने अपना वाटर बाउजर तैनात किया। स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर आग बुझाई और आसपास के घरों में फैलने से रोकने के लिए इलाके को घेरकर कॉर्डन बनाया। आग बुझने के बाद सैनिकों ने मलबा हटाने, प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने और परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने का काम किया।
सेना ने प्रभावित परिवार को खाने-पीने की सामग्री, सूखा राशन उपलब्ध कराया तथा घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी। साथ ही स्थानीय मेडिकल सपोर्ट का भी समन्वय किया गया। घर के मालिक अब्दुल रहमान वागे और उनके परिवार ने सेना के जवानों के प्रति आभार जताया।