फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Film Festival, Tagore Hall, Pentram got Best Film Aware

Jammu News: श्रीलंका की पेंत्रम को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड

विज्ञापन
Srinagar, Film Festival, Tagore Hall, Pentram got Best Film Aware
टैगोर हॉल में आयोजित द इंटरनेशनल फिल्म फे​स्टिवल श्रीनगर के समापन के दौरान अति​थियों को सम्मानि - फोटो : poni news
- श्रीनगर के टैगोर हॉल में आयोजित द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल श्रीनगर का रंगारंग समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। वोम्मेध की ओर से टैगोर हॉल में आयोजित तीन दिवसीय द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल श्रीनगर का रंगारंग समापन शुक्रवार शाम को हुआ। फेस्टिवल में शामिल कई फिल्मों को विविध श्रेणियों में पुरस्कार मिले। बेस्ट फिल्म का अवार्ड श्रीलंका की पेंत्रम को मिला, जबकि रब की आवाज ने बेस्ट फिल्म जूरी अवार्ड जीता।
समापन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल श्रीनगर के चाैथे संस्करण का आगाज बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया था। वीरवार को कार्यशाला लगी और फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। मीर सरवर, ललित परिमू और कपिल मट्टू के साथ ‘क्या सिनेमा समाज का दर्पण है या समाज सिनेमा को प्रभावित करता है’ विषय पर एक आकर्षक पैनल चर्चा हुई।
विज्ञापन

महोत्सव निदेशक राकेश रोशन भट्ट जो इस पैनल चर्चा का हिस्सा भी थे, ने कहा कि दर्शकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या देख रहे हैं क्योंकि सिनेमा में विचारों और व्यवहार को प्रभावित करने की शक्ति होती है। सत्र का संचालन रोहिणी वैष्णवी ने किया। अश्वथ भट्ट द्वारा प्रस्तुत एक मनोरंजक मास्टरक्लास ने जीवन के सबक, अभिनय की अंतर्दृष्टि और प्रभावशाली किस्सों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शित की गई कश्मीरी निर्देशकों की फिल्मों ने दर्शकों को प्रभावित किया। अंत में कश्मीर के 122 अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों को सिनेमा और प्रदर्शन कला में उनके योगदान का जश्न मनाते हुए सम्मानित किया गया। बिस्मल बैंड के शानदार प्रदर्शन ने मौजूद लोगों को उत्साह से भर दिया।
सलाहकार डॉ. अमित वांचू ने कहा कि द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल श्रीनगर एक सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है जो युवाओं को ऊर्जा प्रदान करता है। वोमेध की सलाहकार भावना पंडिता ने कहा कि यह महोत्सव घाटी में सद्भाव, संस्कृति और कलात्मक गौरव की जीवंत भावना को दर्शाता है। महोत्सव निदेशक रोहित भट्ट ने कहा कि द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल श्रीनगर अपने चार संस्करणों में लगभग 50 देशों से 700 से अधिक फिल्में प्राप्त कर चुका है।

महान संगीतकार मदन मोहन के शताब्दी वर्ष पर, उद्घाटन समारोह के दौरान उनके जीवन और विरासत पर एक वृत्तचित्र के माध्यम से उन्हें विशेष श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गुलमर्ग विधायक फारूक अहमद शाह, ईदगाह विधायक मुबारक गुल, कुलगाम विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, पुरातत्व निदेशक केके सिद्धा आदि मौजूद रहे।


इन फिल्मों को मिले अवार्ड

- कैसे हैं आप (भारत-शॉर्ट फिल्म) स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड

- चुटकी (भारत-शॉर्ट फिल्म) बेस्ट फिल्म जूरी अवार्ड

- चेनाए स्नेहा (चुटकी-भारत-शॉर्ट फिल्म) बेस्ट चाइल्ड एक्टर अवार्ड

- राज कपूर एंड लोनी ट्यूंस (भारत-डॉक्युमेंटरी) बेस्ट डॉक्युमेंटरी अवार्ड

- बट कोच (भारत-फीचर फिल्म) स्पेशल जूरी मेंशन-लोकल टैलेंट अवार्ड

- रब दी आवाज (भारत-फीचर फिल्म) बेस्ट फिल्म जूरी अवार्ड

- फिल्कूल (ईरान-शॉर्ट फिल्म) बेस्ट फिल्म एनिमेशन अवार्ड

- मिट्टी नसीब दी (भारत-फीचर फिल्म) स्पेशल जूरी मेंशन-लोकल टैलेंट अवार्ड

- नॉट माई टाइप (भारत-शॉर्ट फिल्म) शिवम कौल प्रोमाइसिंग एक्टर जूरी अवार्ड

- मुझे बेटी चाहिए (भारत-शॉर्ट फिल्म) स्पेशल जूरी मेंशन-लोकल टैलेंट अवार्ड

- पेंत्रम (श्रीलंका-फीचर फिल्म) बेस्ट फिल्म अवार्ड

- कम आउट, व्हेरेवर यू आर (यूएस-शॉर्ट फिल्म) बेस्ट डायरेक्शन अवार्ड

- डॉल (रूस-फीचर फिल्म) बेस्ट डायरेक्शन अवार्ड

- द पेन (भारत-शॉर्ट फिल्म) स्पेशल जूरी मेंशन-लोकल टैलेंट अवार्ड

- वोयेओर (ईरान-शॉर्ट फिल्म) बेस्ट शॉर्ट फिल्म और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड

- कड़वा सच (भारत-डॉक्युमेंटरी) स्पेशल जूरी मेंशन-लोकल टैलेंट अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed