फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar feels the second coldest night in this season

जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे, इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात

Sun, 02 Dec 2018 09:39 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
srinagar feels the second coldest night in this season
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में शनिवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार की रात अब तक की सबसे सर्द रात रही। 
विज्ञापन


इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान सात नवंबर को शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि कल रात पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया था। सालाना अमरनाथ यात्रा में आधार शिविर के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


राज्य के लद्दाख क्षेत्र में आने वाले लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.3 डिग्री सेल्सियस और करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में लेह सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed