फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, encrochment drive

Jammu News: जिला प्रशासन ने 71 कनाल सरकारी भूमि हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
srinagar, encrochment drive
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जिला प्रशासन ने वीरवार को विभिन्न तहसीलों में अतिक्रमण से खिलाफ अभियान चला कर करोड़ों रुपये मूल्य की 71 कनाल सरकारी भूमि को मुक्त करवाया है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत ईदगाह, उत्तरी श्रीनगर, पंथा चौक, खानयार, दक्षिण श्रीनगर, मध्य शाल्टेंग और छानपोरा आदि तहसील में कार्रवाई की गई।

अभियान संबंधित तहसीलदारों के नेतृत्व में गठित विशेष अतिक्रमण विरोधी दस्तों ने पुलिस की मौजूदगी में चलाए। तहसीलदार उत्तर कैसर महमूद के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एक टीम ने बटपोरा, शालीमार और सैयदपोरा बाला में 14.5 कनाल राज्य/कचहरी भूमि को मुक्त करवाई। तसीलदार खानयार अइल्या तबस्सुम की देखरेख में ब्रैन गांवों से 35.9 कनाल राज्य भूमि मुक्त करवाई गई। लसजन गांव में तहसीलदार पंथा चौक रकीब अहमद की देखरेख में 5.5 कनाल, ईदगाह तहसील के ज़ूनिमर गांव में तहसीलदार इश्फाक अहमद खान ने 08 कनाल, दक्षिण तहसील में तहसीलदार मोईन अज़हर ने 27 मरला, मध्य शाल्टेंग तहसील के गुंड हसी भट्ट और खुशीपोरा गांवों से 2.9 कनाल, छानपोरा तहसील में 5 कनाल भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed