{"_id":"65e62d0e24fa1b6c4a0813f9","slug":"srinagar-education-school-open-srinagar-news-c-10-jam1008-315746-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घाटी में 95 दिन बाद बजी स्कूलों की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घाटी में 95 दिन बाद बजी स्कूलों की घंटी
विज्ञापन
शीतकालीन छुट्टियों के बाद लौटे छात्रों के स्वागत के लिए सजाए गए थे कई स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में करीब दो महीने से अधिक के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए हैं। वहीं, छात्रों के लौटने से स्कूलों सहित शहर और कस्बों में रौनक लौट आई है। सीमांत जिले कुपवाड़ा में कुछ स्थानों को छोड़कर कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों ने छात्रों का स्वागत किया। छात्र कक्षाएं फिर से शुरू होने पर खुश दिखे। स्कूली छात्रा मसर्रत ने कहा कि शीतकालीन छुट्टियां हमेशा एक अच्छा समय होता है लेकिन पढ़ाई को सही से करने के लिए स्कूल जाना ज़रूरी होता है। करीब तीन महीने तक लगातार घर पर रहने से वह आलसी हो गई हूं, लेकिन शारीरिक शैक्षणिक गतिविधियों की बहाली से छात्रों में खुशी आई है।
इस बीच, एक अन्य छात्र बासित अहमद ने कहा कि वह बेसब्री से स्कूलों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे थे, ताकि वह अपने दोस्तों से मिल सके, कक्षाओं में भाग ले सके और वार्षिक परीक्षाओं में शामिल हो सके। गौरतलब है कि सरकार ने 28 नवंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के लिए 8वीं कक्षा तक, छुट्टियों की घोषणा 28 नवंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक की गई थी और 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छुट्टियों की घोषणा क्रमशः 11 दिसंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक की गई थी। डीएसईके ने आदेश दिया था कि शिक्षण स्टाफ 21 फरवरी, 2024 को अपने संबंधित स्कूलों में वापस रिपोर्ट करें, ताकि वे आगामी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में व्यवस्था करने के लिए उपलब्ध रहें। 29 फरवरी को, सरकार ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर डिवीजन के स्कूल 1 मार्च के बजाय 4 मार्च से कक्षा कार्य शुरू करेंगे।