फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Dynamic Pathers Pulwama, Kabaddi Tournament

Jammu News: डायनमिक पैंथर्स पुलवामा ने जीता शहीद स्मारक कबड्डी टूर्नामेंट

विज्ञापन
Srinagar, Dynamic Pathers Pulwama, Kabaddi Tournament
पुलवामा में कबड्डी प्रतियोगिता। स्रोत पुलिस
पुलवामा। पुलिस ने सोमवार को जिला पुलिस लाइंस पुलवामा में पुलिस शहीद स्मारक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस अवसर पर एसएसपी तनुश्री मुख्य अतिथि के रूप में और एएसपी पुलवामा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ये टूर्नामेंट डायनमिक पैंथर्स पुलवामा ने जीत लिया।
विज्ञापन




रोमांचक फाइनल मुकाबले में डायनमिक पैंथर्स पुलवामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 3000 रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि पुलवामा यूनाइटेड क्लब उपविजेता रही और उसे 2000 रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी दी गई। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए भी विशेष ट्रॉफियां वितरित की गईं।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि एसएसपी तनुश्री ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से नशे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने, खेलों में भाग लेने और शांतिपूर्ण एवं प्रगतिशील पुलवामा के निर्माण में योगदान देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed