फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, drug padlar, murder

Jammu News: करनाह में नशा व हथियार तस्कर मुख्तार की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
srinagar, drug padlar, murder
-बीती रात की घटना, मुख्तार व भाई सादिक शाह दोनों लॉंचिंग कमांडर व पीओजेके से नशा-हथियारों के तस्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सोमवार की रात कुख्यात नशा व हथियार तस्कर मुख्तार अहमद शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव नियंत्रण रेखा के पास हरिदल वन क्षेत्र में पाया गया। प्रारंभिक जांच में उसकी हत्या में आतंकी संगठनों या प्रतिद्वंद्वी नशा तस्कर गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। मुख्तार का भाई सादिक शाह भी लॉंचिंग कमांडर तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नशा व हथियारों का तस्कर है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे हरिदल क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनी गई। इसके बाद पुलिस तथा सेना ने इलाके में तत्काल तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्तार अहमद शाह (42) निवासी पंजतारण का शव पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसकी हत्या नशा तस्करों के गिरोह तथा आतंकियों की ओर से की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शाह एक हाई प्रोफाइल नशा तस्कर था। वह हाल के दिनों में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के दो मामलों में शामिल मिला था। उसने सीमा पार से पर्याप्त मात्रा में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की बात कबूल की थी। उसका भाई सादिक शाह पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से नशीले पदार्थों और हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। इस मामले में उसकी भागीदारी भी सामने आई है। सादिक शाह नारको आतंकवाद के कई मामलों में आरोपित है और पीओजेके आधारित एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह परिवार के छह सदस्य नशा व हथियारों की तस्करी में शामिल
कुपवाड़ा पुलिस के अनुसार शाह परिवार के छह सदस्य नशा व हथियारों की तस्करी में शामिल हैं। वर्तमान में सभी पर मुकदमा चल रहा है। इन सभी के खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। एलओसी पार से नशा तथा हथियारों की तस्करी में यह परिवार काफी कुख्यात रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed