फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Dignibal Super 8, Cricket Tournament Start

Jammu News: डिग्निबल में सुपर 8 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
Srinagar, Dignibal Super 8, Cricket Tournament Start
- सशस्त्र सीमा बल की 13वीं वाहिनी कर रही है आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। सशस्त्र सीमा बल की 13वीं वाहिनी की ओर से शनिवार को गांदरबल के डिग्निबल क्षेत्र में सुपर 8 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कमांडेंट मुकेश सिंह यादव ने किया।
उपस्थित युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करें और खेल को सच्ची खेल भावना के साथ खेलें। ऐसे आयोजन युवाओं में एकता, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करते हैं। घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से आठ टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियानों को आगे बढ़ाना तथा युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में प्रेरित करना है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में स्थानीय युवाओं, एसएसबी कर्मियों तथा समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का समापन कमांडेंट के इस संदेश के साथ हुआ कि सभी खिलाड़ी निष्ठा, ईमानदारी और टीम भावना के साथ खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed