फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, DGP, the tour

आतंकवाद को मिटाने में जेके पुलिस, सुरक्षा बलों के जवान हर मोर्चे पर मुस्तैद : डीजीपी

विज्ञापन
srinagar, DGP, the tour
- जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने अनंतनाग का किया दौरा, कुलगाम मुठभेड़ में तैनात जवानों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों के साथ मिलकर प्रदेश में आतंकवाद को मिटाने के साथ हर मोर्चे पर मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। यह बात डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने वीरवार को अनंतनाग जिले के हाई ग्राउंड इलाके में अपने दौरे के दौरान कही। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के साथ बातचीत कर हौसला बढ़ाया।

कुलगाम में वीरवार को मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को ढेर करने के लिए जवानों के साहस की सराहना की। कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तैनात पुलिस व सैन्य जवान कई चुनौतियों से लड़ते हुए अदम्य साहस का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में शांति कायम है। कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार से निर्देशित आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए कड़ी रणनीति के साथ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय दहशतगर्दों का सुराग लगाकर उनका सफाया करने में तकनीकी और मानव संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। आतंकियों के पारिस्थितिकी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए आतंकी समर्थन प्रणालियों की निगरानी व सतर्कता बरतने के लिए भी कहा। दिलबाग सिंह ने नारको टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई को तेज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) काउंटर इंसर्जेंसी विक्टर फोर्स मेजर जनरल बलबीर सिंह, ब्रिगेडियर अमनदीप मल्ली, डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज रईस मोहम्मद भट, कर्नल विशाल कुमार सिंह, एसएसपी अनंतनाग आशीष कुमार मिश्रा, एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed