{"_id":"68e2c235d23a41c9680efe57","slug":"srinagar-delegation-meet-lg-manoj-sinha-srinagar-news-c-264-1-sr31001-106831-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर में एलजी से मिले सिविल सोसायटी व जनप्रतिनिधियों के दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर में एलजी से मिले सिविल सोसायटी व जनप्रतिनिधियों के दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से दो अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर के विकास व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
पहले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिविल सोसायटी फोरम कश्मीर फॉर हेल्थ के उमर शफी त्रंबू ने किया। इस दल ने जम्मू-कश्मीर में नशे की समस्या के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उपराज्यपाल के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने नशे की रोकथाम और जागरूकता के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
वहीं, दूसरे प्रतिनिधिमंडल ने बडगाम के पूर्व डीडीसी चेयरमैन नज़ीर अहमद खान के नेतृत्व में उपराज्यपाल से मुलाकात की। इस जन प्रतिनिधिमंडल ने बडगाम के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों को उजागर करते हुए एक मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में क्षेत्र के विकास से संबंधित व्यापक मुद्दों को शामिल किया गया जिनमें बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान देने की मांग की गई। ब्यूरो