{"_id":"68d98e648a6d6807910b5b4e","slug":"srinagar-day-hot-cold-in-evening-viral-fever-lal-chowk-ghantagar-empty-srinagar-news-c-10-lko1027-725277-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मौसम की मार कर रही बीमार, उमस से लोग बेजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मौसम की मार कर रही बीमार, उमस से लोग बेजार
विज्ञापन
रविवार को दोपहर में सूना पड़ा लाल चौक का घंटाघर और धूप से बचने के लिए शेड में बैठे लोग। अमर उजा
- अधिकतम तापमान रहा 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस
- मौसम के असामान्य अंतर से खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल और एलर्जी के मरीज बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मौसम का असामान्य अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब तीन गुने तक के अंतर से लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल और एलर्जी जैसी परेशानियां हो रही हैं। रविवार को दोपहर में तेज धूप के कारण लाल चौक का ऐतिहासिक घंटाघर भी सूना नजर आया। लोग और पर्यटक शेड में बैठे दिखाई दिए।
रविवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर तपती रही और उमस से लोग और सैलानी बेहाल रहे। लाल चौक पर रविवार को साप्ताहिक बाजार तो लगा लेकिन लोगों की संख्या काफी काफी रही। जो लोग थे भी वह सड़क के किनारे धूप से बचते हुए चल रहे थे। हमेशा भरा रहने वाला घंटाघर लगभग सूना सा पड़ा था।
रात में ठंडक और दिन में धूप लोगों को स्वास्थ्य के नजरिए सो नुकसान पहुंचा रही है। एक सप्ताह से तापमान लगभग ऐसा ही बना हुआ है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल और एलर्जी आदि मौसम जनित बीमारियों के रोगी बढ़े हैं। इन्हें हम दवा के साथ दोपहर में निकलने से बचने की भी सलाह दे रहे हैं। साथ ही दोपहर में गर्मी लगने पर खाई आइसक्रीम और पी गई कोल्डड्रिंक ज्यादा नुकसान कर रही है। बदलते मौसम में खुद को गर्म रखना और ठंडी चीजों से परहेज रखना बेहतर होता है।
विज्ञापन
हब्बकदल के मोहम्मद कबीर ने बताया कि तीन दिन से बुखार और खांसी ने परेशान किया हुआ है। दवा ले रहे हैं लेकिन मौसम की वजह से परेशानी ज्यादा है। जवाहर नगर के गोकदल के रिजवान ने बताया कि मौसम की वजह से दो दिन पहले एलर्जी और जुकाम हुआ है, ठंडी चीजों को मना किया गया है, इलाज करा रहे हैं।