फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, CRPF Cup, Shere Kashmir Cricket Stadium

Jammu News: क्रिकेट में क्रालपोरा से सुंबल हारा, मुराद ने वाथूरा और बुराक को हराया

विज्ञापन
Srinagar, CRPF Cup, Shere Kashmir Cricket Stadium
श्रीनगर में सीआरपीएफ कप के मैच के ​बाद ​खिलाड़ी। संवाद
- सीआरपीएफ कप 2025 के तीसरे संस्करण में दूसरे दिन हुए आठ रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सीआरपीएफ क्रिकेट कप के तीसरे संस्करण के दूसरे दिन चार मैदानों में आठ मैच खेले गए। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड ए और बी, डीपीएस पंथा चौक और कश्मीर यूनिवर्सिटी के मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबलों में क्रालपोरा ने सुंबल, मुराद ने वाथूरा और बुराक को हराया। इसके अलावा पांच मैच और हुए।
रविवार को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में चार मैच खेले गए। स्टेडियम के ग्राउंड बी पर पहला राइजिंग स्टार क्रालपोरा और स्काई ब्रीजर्स सुंबल के बीच मैच हुआ। स्काई ब्रीजर्स सुंबल ने पहले खेलते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग स्टार क्रालपोरा ने बिना कोई विकेट खोए सिर्फ 8.4 ओवर में 94 रन बना डाले और मैच को 10 विकेट से जीत लिया। फहद को 32 गेंदों पर 55 रन की तेज पारी और शानदार बॉलिंग स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

डीपीएस पंथा चौक के क्रिकेट मैदान पर पहला मैच मुराद सेवंथ स्ट्रीट और रॉयल स्पार्टन्स वाथूरा के बीच हुआ। मुराद की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जवाब में वाथूरा 10 विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। मुराद ने यह मैच 196 रन से जीता। इसी मैदान पर दूसरा मैच मुराद सेवंथ स्ट्रीट और बुराक क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इस मैच में मुराद की टीम ने छह विकेट पर 313 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुराक की पूरी टीम 106 रन पर आउट हो गई। मुराद ने यह मैच 207 रन से जीता। पहले मैच में इरफान मीर ने 33 गेंदों पर 76 रन और दूसरे मैच में नाबाद 128 रन बनाए। दोनों मैचों में उनकी बॉलिंग भी शानदार रही। दोनों मैचों में वह मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड ए पर पहले मैच में रियल सुल्तान सुमेरबुघ की टीम ने सात विकेट पर 159 रन बनाए। बाद में खेलने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 10 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। यह मैच सुमेरबुघ ने 18 रन से जीत लिया। आमिर सोफी ने 58 रन बना और 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड बी पर दूसरा मैच एमएलए जिमखाना बडगाम और कश्मीर वॉरियर्स के बीच हुआ। बडगाम ने सात विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्मीर वॉरियर्स की टीम 10 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। बडगाम ने यह मैच 104 रन से जीता। सफदर अली ने 4 ओवर में 8 विकेट लिए, जिससे उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

कश्मीर यूनिवर्सिटी के क्रिकेट मैदान में रेड लाइन्स नुन्नार और शाहजेब क्रिकेट क्लब के गीच मुकाबला हुआ। रेड लाइन्स नुन्नार की टीम ने 10 विकेट पर 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजेब की टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गई। नुन्नार ने मैच 23 रन से जीत लिया। भट आसिफ फाल्कन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए, वह मैन ऑफ द मैच बने।
शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड ए पर दूसरा मैच यंग स्टार्स इलेवन और स्काई ब्रीजर्स सुंबल के बीच हुआ। इस मैच में यंग स्टार्स इलेवन की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्काई ब्रीजर्स सुंबल की टीम ने 58 रन पर अपने सभी विकेट गवां दिए। यंग स्टार्स ने मैच 114 रन से जीता। तीन विकेट और शांत फिनिश के लिए अरशद भट को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
कश्मीर यूनिवर्सिटी के क्रिकेट मैदान में दूसरा मैच बटवारा स्पोर्ट्स क्लब और बारिया क्रिकेट क्लब क्रालपोरा के बीच हुआ। बटवारा स्पोर्ट्स क्लब ने एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। बारिया की टीम 19 रन ही बना पाई थी कि मैच बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इन मैचों में सभी टीमों के बीच हाई लेवल का कॉम्पिटिशन और खेल भावना दिखाई दी। सीआरपीएफ मैदान पर दिखाए गए शानदार प्रदर्शन और जोश की तारीफ करता है, क्योंकि लीग स्टेज के आने वाले मैचों के लिए बेसब्री बढ़ रही है। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें 26 नवंबर को क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण 2025 में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें श्रीनगर से छह और बडगाम और गांदरबल से तीन-तीन टीमें शामिल हैं। यह लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में पांच जगहों पर 31 मैचों के साथ 7 दिनों में खेला जाएगा। पिछले एडिशन की विनर और रनर-अप टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। विनर को दो लाख रुपये और रनरअप को 1.75 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed