{"_id":"6906692f1c5003f0ed02033e","slug":"srinagar-ccg-delegation-meet-with-mirwaiz-umar-srinagar-news-c-10-jmu1052-752045-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीसीजी प्रतिनिधिमंडल ने मीरवाइज उमर फारूक से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीसीजी प्रतिनिधिमंडल ने मीरवाइज उमर फारूक से की मुलाकात
विज्ञापन
श्रीनगर में मीरवाइज उमर फारूक से सीसीजी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कंसर्न्ड सिटिजन्स (सीसीजी) ग्रुप के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को श्रीनगर में मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी उमर फारूक से उनके निवास पर मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल में एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) कपिल काक, वरिष्ठ पत्रकार भरत भूषण और सामाजिक कार्यकर्ता सुषोभा बारवे शामिल थीं।
मुलाकात के दौरान जम्मू-कश्मीर की समग्र स्थिति और जनता से जुड़ी चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत में इस बात पर भी जोर दिया गया कि लगातार संवाद, मानवीय पहलुओं जैसे राजनीतिक बंदियों की स्थिति पर ध्यान देना और जनसामान्य की कठिनाइयों को कम करना अत्यंत आवश्यक है।
मीरवाइज उमर फारूक ने प्रतिनिधिमंडल की कश्मीर के प्रति निरंतर रुचि की सराहना करते हुए कहा कि संवाद, समझ और करुणा ही शांति और मेल-मिलाप का आधार हैं। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि निरंतर संवाद और संपर्क बनाए रखना विश्वास बहाली तथा स्थिरता और आशा का माहौल बनाने के लिए जरूरी है। संवाद