फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Budgam Won Match, Batwara Club Lost From 43 Runs

Jammu News: बडगाम ने बटवारा क्लब को 43 रन से हराया

विज्ञापन
Srinagar, Budgam Won Match, Batwara Club Lost From 43 Runs
श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में सीआरपीएफ कप के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
- शेर-ए-कश्मीर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण का आगाज
विज्ञापन

- हरफनमौला खेल पर इम्तियाज को चुना गया मैन ऑफ द मैच, दो अन्य मुकाबले भी हुए
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण का शानदार आगाज शनिवार को सुबह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन टी-20 मैच में एमएलए जिमखाना बडगाम ने बटवारा स्पोर्ट्स क्लब को 43 रन से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीनगर सेक्टर के आईजी पवन कुमार शर्मा ने किया। सुबह पहला मैच पिछले चैंपियन एमएलए जिमखाना बडगाम और पिछले साल के रनरअप बटवारा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बडगाम की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। बटवारा क्लब 18.4 ओवर में सिर्फ 98 रन ही बना पाया। बडगाम के इम्तियाज लेफ्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लिए और तेज 39 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ही दूसरे मैच में द रियल सुल्तान्स समरबुग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शाहजैब क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। समरबुग के आमिर सोफी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच दोपहर 12 बजे कश्मीर यूनिवर्सिटी के मैदान में मीर्ज क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रालपोरा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार क्रालपोरा की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीर्ज क्रिकेट क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर महज 81 रन ही बना सकी। क्रालपोरा के फहद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
उद्घाटन समारोह में श्रीनगर सेक्टर के डीआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पीआर जांभोलकर, डीआईजी ऑपरेशंस डीके सिंह, श्रीनगर साउथ सीआरपीएफ के डीआईजी पीके सिंह, श्रीनगर सेक्टर के पीएंडए के डीआईजी एचएस कालेस, श्रीनगर नॉर्थ के डीआईजी सुधीर कुमार, मजीद डार, श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ के सभी कमांडेंट और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

तीन साल में लोकप्रिय हुआ टूर्नामेंट : आईजी
उद्घाटन के मौके पर श्रीनगर सेक्टर के आईजी पवन कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी 16 टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सालाना सीआरपीएफ कप ने घाटी में युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसे युवा क्रिकेटरों को मजबूत बनाने और खेलों से जुड़े जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के तौर पर देखा जा रहा है। तीसरे संस्करण में 123 टीमों ने पंजीकरण करवाया। पारदर्शी तरीके से ड्रॉ के जरिए टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस साल 19 और 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों की ज्यादा भागीदारी पक्की करने के लिए खास जोर दिया गया है। खेल के जरिए सीआरपीएफ का मकसद शांति, सद्भाव को मजबूत करना और युवाओं से जुड़ना है। आईजी ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन, कश्मीर यूनिवर्सिटी और डीपीएस पंथा चौक को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



श्रीनगर की छह, बडगाम व गंदेरबल से तीन-तीन टीमें
सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण 2025 में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें श्रीनगर से छह और बडगाम व गांदरबल से तीन-तीन टीमें शामिल हैं। यह लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में पांच जगहों पर 31 मैचों के साथ 7 दिन खेली जाएगी। पिछले संस्करण की विजेता और रनर-अप टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। विनर को दो लाख रुपये और रनरअप को 1.75 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सभी मैच फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किए जा रहे हैं। लाइव स्कोर CricHereos स्कोरिंग एप पर उपलब्ध हैं। स्कोर 93.5 रेड एफएम रेडियो चैनल पर भी अनाउंस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed