{"_id":"64ee5687f3bbb2bcfe0ba594","slug":"srinagar-bandipora-lepord-killed-child-reasi-news-c-10-jam1008-191556-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नेस्बल में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नेस्बल में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत
Wed, 30 Aug 2023 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नेस्बल इलाके में तेंदुए के हमले में एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान जैद बशीर पुत्र बशीर अहमद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बच्चा सोमवार शाम को लापता हो गया था, जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए पुलिस, 13 आरआर, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्हें खेत के पास खून और कपड़े मिले, जिससे संदेह हुआ कि एक तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया था। 10 घंटे से अधिक की खोज के बाद मंगलवार की सुबह बच्चे का क्षत-विक्षत शव नेस्बल में पास की पहाड़ी से बरामद हुआ है। संवाद