{"_id":"68f3f2a6ff885c10b50d7a61","slug":"srinagar-bandipora-hospital-viral-video-of-cow-one-in-police-custody-srinagar-news-c-10-lko1027-741989-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्पताल में घूम रही थी गाय, वीडियो वायरल हुआ तो एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्पताल में घूम रही थी गाय, वीडियो वायरल हुआ तो एक हिरासत में
विज्ञापन
- अस्पताल की सुरक्षा और प्रबंधन पर लोगों ने उठाए सवाल, प्रशासन बोला करेंगे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे बांदीपोरा जिला अस्पताल में एक गाय घूमती देखी गई। इसका वीडियो वायरल हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल के पास रहने वाले पशु पालक को हिरासत में ले लिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल परिसर में घूमती गाय का वीडियो स्थानीय लोगों और मरीजो ने बनाए जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जिले के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में से एक, जहां रोज़ाना सैकड़ों मरीज आते हैं, में ऐसी चूक कैसे हो सकती है।
बांदीपोरा ज़िला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुख्तार अहमद ने घटना की पुष्टि की और कहा कि यह जानवर अस्पताल के पास रहने वाले निवासियों का था। गाय उस समय परिसर में घुसी जब सुरक्षा गार्ड किरी और जगह आपात स्थिति में थे। प्रशासन ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया है। हमने सुरक्षा कर्मचारियों को किसी भी लापरवाही के प्रति आगाह कर दिया है और यह सुनिश्चित करेंगे कि सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाए।
विज्ञापन
मामले की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है जिसने पूरा सहयोग किया। बांदीपोरा पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानवर अस्पताल में कैसे घुस आया। जानवर के मालिक को हिरासत में लिया गया है।