फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Awami Ittehad Party, Celebrate Gandhi Jayanti

Jammu News: कश्मीरियों को दूसरा करार देना गांधीवादी विरासत का अपमान

विज्ञापन
Srinagar, Awami Ittehad Party, Celebrate Gandhi Jayanti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने वीरवार को कहा कि निर्वाचित आवाज को दबाना और कश्मीरियों को दूसरा बताना गांधीवादी विरासत का अपमान है। साथ ही यह दशहरे की भावना के भी विपरीत है।
इनाम उन नबी तिहाड़ जेल में बंद बारामुला के सांसद इंजीनियर रशीद की भूख हड़ताल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जो अपने विरोध के दूसरे दिन में हैं। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र गांधी जयंती को समारोहों के साथ और दशहरा को बुराई पर अच्छाई की प्रतीकात्मक जीत के रूप में मना रहा है इंजीनियर राशिद ने गांधीवादी विरोध के रूप में भूख हड़ताल का रास्ता चुना है ताकि शासकों को जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा झेले जा रहे दर्द, अपमान और न्याय के अभाव की याद दिलाई जा सके।
विज्ञापन

विगत बुधवार को इंजीनियर रशीद ने बापू को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने याद दिलाया कि कैसे गांधी जी ने उस समय कश्मीर को आशा की किरण के रूप में देखा था जब उपमहाद्वीप सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा था। आज वही कश्मीर राष्ट्र-विरोधी, सांप्रदायिक और चुप कराया हुआ करार दिया जा रहा है। बापू को रशीद का पत्र केवल जेल से लिखा गया संदेश नहीं है, यह पूरे कश्मीरी जनमानस की पुकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनाम ने आगे कहा कि गांधी जी का दर्शन किताबों या रस्मों में कैद करने के लिए नहीं है बल्कि इसे साहस, सत्य और बलिदान के माध्यम से जीना चाहिए। इनाम उन नबी ने कहा गांधी जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि उनके चित्रों पर माल्यार्पण करना नहीं बल्कि सभी की गरिमा का सम्मान करना और बिना भेदभाव के न्याय सुनिश्चित करना है।

इसी तरह दशहरा का असली अर्थ केवल रावण के पुतले जलाना नहीं है बल्कि सत्ता के अहंकार, प्रचार के झूठ और कमजोरों के उत्पीड़न को हराना है। यही वह मूल्य है, जिसके लिए इंजीनियर राशिद जेल की सलाखों के पीछे से भी खड़े हैं।
एआईपी प्रवक्ता ने भारत सरकार और न्यायपालिका से नैतिक जिम्मेदारी लेने और इंजीनियर राशिद द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed