फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Atal Dullu, Chief Secretary, PMGS Portal

Jammu News: मुख्य सचिव ने पीएमजीएस पोर्टल पर हुई प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
Srinagar, Atal Dullu, Chief Secretary, PMGS Portal
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को पीएम गति शक्ति (पीएमजीएस) पोर्टल पर हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर व्यापक और समन्वित डेटा एकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मिशन युवा और समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) से संबंधित डेटा परतों को अपलोड करने को कहा। वन विभाग की ओर से बनाए गए डिजिटल भूमि बैंक को भी इसमें शामिल करने का निर्देश दिया ताकि समावेशी और सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने पोर्टल की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया कि जम्मू-कश्मीर द्वारा सभी 28 अनिवार्य डेटा लेयर सफलतापूर्वक अपलोड कर दिए गए हैं। इसके अलावा 608 पूरक लेयर भी अपलोड किए गए हैं जिसमें 40 विभागों को शामिल किया गया है। विभागीय क्षमता निर्माण के लिए 100 से अधिक प्रमुख और 120 लघु प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक अरुण मन्हास ने पोर्टल की उपयोगिता बढ़ाने के लिए इसमें शामिल की गई कई नई विशेषताओं और पहलों पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed