फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Atal Dullu, Chief Secretary, Drug Free Jammu Kashmir

नशे के खिलाफ सामुदायिक स्तर पर करें जागरूक : डुल्लू

विज्ञापन
Srinagar, Atal Dullu, Chief Secretary, Drug Free Jammu Kashmir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ की प्रगति और प्रभाव की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
यह अभियान जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। इस दाैरान मुख्य सचिव ने कहा कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
मुख्य सचिव ने पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई), शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और स्कूलों को शामिल करते हुए सामुदायिक स्तर पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रासरूट स्तर पर क्षमता निर्माण पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि आईएमएचएएनएस के माध्यम से पैरामेडिकल स्टाफ, स्कूल शिक्षकों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाए। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उपयुक्त स्थानीय संसाधनों की पहचान करने और स्वास्थ्य विभाग को काउंसलरों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षकों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और कार्यान्वयन ढांचे को मजबूत करने के लिए नीति आयोग की सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबरों पर प्राप्त कॉलों का ऑडिट करने का भी निर्देश दिया ताकि पीड़ितों और उनके परिवारों को दी जा रही सहायता की प्रकृति का आकलन किया जा सके।

मुख्य सचिव ने अभियान के जिला-स्तरीय कार्यान्वयन की समीक्षा की और उपायुक्तों से जनता की प्रतिक्रिया और नियोजित गतिविधियों की प्रगति पर फीडबैक लिया।
पुनर्वास पर उन्होंने जिलों को निर्देश दिए कि नशे से उबर रहे व्यक्तियों को निरंतर मार्गदर्शन और स्वरोजगार के अवसरों के माध्यम से गरिमापूर्ण पुनर्स्थापन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सूचना विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू ने ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के प्रभाव और पहुंच पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed