फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Negligence in slab casting, vehicle hit by falling concrete

Jammu News: स्लैब ढलाई में लापरवाही, कंक्रीट गिरने से वाहन चपेट में

विज्ञापन
Negligence in slab casting, vehicle hit by falling concrete
फ्लाईओवर पर स्लैब डालने के दौरान गाड़ी और सड़क पर गिरा मलवास्रोत जागरूक पाठक
बाड़ी ब्राह्मणा में सिडको चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सुरक्षा मानक दरकिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। नगर के सिडको चौक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान स्लैब ढलाई में लापरवाही सामने आ रही है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे फ्लाईओवर के ऊपर से गिरा कंक्रीट का मलबा नीचे मुख्य सड़क पर आने वाले एक वाहन पर गिर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा मलबा गुजरने वाले वाहनों पर निरंतर गिरता रहता है।

वाहन चालक निर्मल कुमार ने बताया कि वह बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक फ्लाईओवर पुल के नीचे से मुख्य सड़क पर गाड़ी लेकर जा रहे थे, तभी अचानक फ्लाईओवर के ऊपर से कंक्रीट का मलबा उनकी गाड़ी पर आ गया। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई, परंतु समय रहते संभलने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ परंतु गाड़ी का एक शीशा टूट गया और स्क्रैच भी आए हैं। निर्मल कुमार ने कहा कि कंपनी के कर्मचारी लापरवाही से स्लैब डालने का कार्य कर रहे हैं और नियम-कायदों के अनुसार काम नहीं हो रहा है, जिससे आने वाले समय में बड़ा हादसा पेश आ सकता है और किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। वार्ड नंबर 5 के निवासी पवन कुमार ने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि पहले भी कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन कंपनी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालिक कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर प्रशांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वह मौके पर जाकर खुद स्लैब डालने के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की कोताही पाई गई तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।


स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले मार्ग पर अस्थायी रूप से यातायात बंद किया जाए या सुरक्षा जाल बिछाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed