फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Outrage erupts over youth's death in road accident; highway blocked.

Jammu News: सड़क हादसे में युवक की मौत होने पर फूटा गुस्सा, हाईवे किया जाम

विज्ञापन
Outrage erupts over youth's death in road accident; highway blocked.
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जतवाल में किया प्रदर्शन, मुआवजा दिलाने की मांग उठाई
विज्ञापन

तनावपूर्ण स्थिति होने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे, उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर शांत
क्रासर
परिजन बोले-युवक की मौत केवल दुर्घटना नहीं, संबंधित एजेंसियों की लापरवाही का परिणाम
मृतक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पीछे से आए वाहन की चपेट में आने से हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के दियानी क्षेत्र में 35 वर्षीय चेतन कुमार की सड़क हादसे में मौत होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिवार के साथ ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग को लेकर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जतवाल में प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में एसएसपी ने पहुंचकर लोगों को आश्वासन देकर शांत किया।

मृतक के परिजनों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण हुई युवक की मौत को केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संबंधित एजेंसियों की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित सड़क पिछले लगभग तीन वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है और कई बार शिकायतों के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मृतक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पीछे से आए वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय की जाए और सड़क सुरक्षा संबंधी सभी खामियों को तत्काल दूर किया जाए।
मौके पर पुलिस के एसएसपी अनुज कुमार व प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कंवलजीत सिंह वाली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के उचित मुआवजा, न्याय और आर्थिक सहायता की मांग रखी। एसएसपी और एसडीएम द्वारा उचित कार्रवाई और मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम हटा दिया और यातायात बहाल हो गया।

पांच माह की मासूम की जिम्मेदारी कौन उठाएगा
इस दौरान लोगों ने कहा कि मृतक चेतन कुमार अपने पीछे पांच महीने की मासूम बेटी और परिवार छोड़ गया है, जिसकी जिम्मेदारी अब कौन उठाएगा। हालांकि मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं बल्कि न्याय और उचित मुआवजा चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे दोबारा जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed