फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Ajaj Hussian, Distribute Medals, Winner of Thang Ta Championship

Jammu News: थांग-टा चैंपियनशिप के विजेताओं को दिए पदक

विज्ञापन
Srinagar, Ajaj Hussian, Distribute Medals, Winner of Thang Ta Championship
श्रीनगर। डीडीसी सदस्य और माइनॉरिटी मोर्चा के सह-प्रभारी इंजीनियर एजाज हुसैन ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर यूटी थांग-टा चैंपियनशिप फाइनल्स में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह भव्य खेल आयोजन श्रीनगर के इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों और आयु वर्गों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल, जोश और संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर एजाज हुसैन ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पदक व पुरस्कार वितरित किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण पेश किया है, जो जम्मू-कश्मीर की उभरती खेल प्रतिभा का प्रमाण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed