{"_id":"5b913d6d867a557e88368d9e","slug":"srinagar-airport-soon-can-start-night-landing-of-aircraft-runway-can-also-be-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में जल्द शुरू हो सकती है नाईट लैंडिंग, हवाई सेवाओं के विस्तार की हुई समीक्षा, बढ़ेंगे रनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में जल्द शुरू हो सकती है नाईट लैंडिंग, हवाई सेवाओं के विस्तार की हुई समीक्षा, बढ़ेंगे रनवे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Sep 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू कश्मीर एयरफोर्स फ्रंटियर की गतिविधियों की समीक्षा की...
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू कश्मीर एयरफोर्स फ्रंटियर की गतिविधियों की समीक्षा की। बैस्टर्न एयर कमांड के एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल हरी कुमार ने गुरूवार को राज्यपाल से मुलाकात की और उनको कई मुद्दों की जानकारी दी। रियासत के एयरपोर्ट पर रनवे को बढ़ाने, इनके विस्तार और नाइट लैंडिंग की सुविधाओं पर गहरा मंथन किया गया। श्रीनगर में बहुत जल्द एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है।
कमांडर ने उन्हें जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स की जिम्मेदारियों और भूमिका से भी अवगत कराया है। बैठक में राज्य मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमन्य और प्लानिंग विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि जब भी कहीं कोई आपदा आती है तो एयरफोर्स का उस समय बचाव में बड़ा योगदान रहता है। राहत पहुंचाने में एयरफोर्स की भूमिका सराहनीय रहती है। हर साल आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा में भी एयरफोर्स का अहम रोल रहता है।

Trending Videos
राज्यपाल से मिले सीआरपीएफ के एडीजीपी
सीआरपीएफ के जम्मू-कश्मीर जोन के एडीजीपी वीएस के कौमुदी ने गुरूवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य में आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ की भूमिका पर बातचीत हुई। सीआरपीएफ के कामकाज से संबंधित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कौमुदी ने पुलिस और सीआरपीएफ की सभी जिलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनाती से भी अवगत कराया। सिविक एक्शन कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने सीआरपीएफ के अन्य एजेंसियों से बेहतर तालमेल से काम करने की प्रशंसा की।