फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar again became a hotspot, ten days of strict corona curfew implemented, two people died on the second day too

corona cases: श्रीनगर फिर बना हॉटस्पॉट, दस दिन का सख्त कोरोना कर्फ्यू लागू, दूसरे दिन भी दो लोगों की मौत

Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
सार

प्रदेश में श्रीनगर शहर फिर से कोरोना संक्रमण मामलों का हॉटस्पॉट बन गया है। 60 फीसदी मामले श्रीनगर से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने दस दिन का सख्त कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Srinagar again became a hotspot, ten days of strict corona curfew implemented, two people died on the second day too
श्रीनगर में कोरोना से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर फिर से कोरोना संक्रमण मामलों का हॉटस्पॉट बन गया है। प्रदेश के कुल मामलों में 60 फीसदी मामले श्रीनगर से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने दस दिन का सख्त कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। यहां  दूसरे दिन भी कोविड से दो की मौत हो गई है। मंगलवार से शुरू हुए दस दिवसीय कर्फ्यू में जगह-जगह बैरिकेड और तारबंदी पाबंदियां लागू कर दी गईं। स्कूलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की गतिविधियां ठप हो गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने लोगाें से अपील की है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर की तरह ही श्रीनगर के लोगों को विशेष एहतियात बरतते हुए सहयोग करना होगा। लापरवाही होने पर श्रीनगर कोरोना की तीसरी लहर का स्रोत बन सकता है।

विज्ञापन


17 दिन से लगातार मिल रहे संक्रमित
श्रीनगर नगर निगम के पांच वार्डों लाल बाजार, हैदरपोरा, छानपोरा और बेमिना के दो इलाकों से लगातार कई संक्रमित मिल रहे हैं। प्रदेश के कुल मामलों में यह करीब 60 फीसदी हैं। जिला उपायुक्त श्रीनगर मोहम्मद एजाज असद ने कहा कि शॉपिंग कांप्लेक्स, बाजार, सैलून, हज्जाम, रेस्तरां व शिक्षा संस्थान बंद रखे गए हैं। शादी-निकाह में 20 व जनाजे के लिए 10 लोगाें के जाने की अनुमति है। जम्मू-कश्मीर में कुल 1199 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 597 श्रीनगर जिले से हैं। जिले में रोजाना 40 से 60 की औसत से केस आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 138 नए संक्रमित पाए गए, जिनमें 59 श्रीनगर से थे।
विज्ञापन


प्रदेश में 138 संक्रमित, रियासी में 11 यात्री संक्रमित मिले
राजधानी श्रीनगर में पाबंदियां लगाने के बावजूद कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। कश्मीर में दूसरे दिन भी दो लोगों की कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। पिछले दो दिन में यहां पांच मौतें हो चुकी हैं। इस बीच प्रदेश में 138 संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर में सर्वाधिक 59 मामले हैं। चिंता यह है कि इनमें 57 मामले स्थानीय स्तर के हैं। रियासी में 11 यात्रियों समेत 14 लोग संक्रमित मिले हैं। त्योहारी सीजन के बीतने के साथ संक्रमण का प्रसार बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामुला में 155, बडगाम में 95 और कुपवाड़ा में 40 सक्रिय मामले
प्रदेश में श्रीनगर में सबसे अधिक 597 सक्रिय मामले हैं। श्रीनगर के कई इलाकों में कोविड पाबंदियां लगाई गई हैं। बारामुला में 155, बडगाम में 95 और कुपवाड़ा में 40 सक्रिय मामले हैं। बारामुला में 14, बडगाम में 16 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू में 8 लोग संक्रमित पाए गए। जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। किश्तवाड़ कोविड मुक्त चल रहा है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1199 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1041 मामले हैं। प्रदेश में अब तक 4445 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed