{"_id":"651f1ef1e2203913e808b004","slug":"srinagar-adviser-administation-srinagar-news-c-10-jam1008-216629-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सलाहकार
विज्ञापन
29वीं जूनियर नेशनल थांग-ता चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धत है। यह बातें उन्होंने वीरवार को पोलो ग्राउंड के मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में 29वीं जूनियर नेशनल थांग-ता चैंपियनशिप 2023 के पदक सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि यह खेल सभी जिलों के युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ जम्मू-कश्मीर में भी लोकप्रिय हो रहा है। वर्तमान एलजी के नेतृत्व वाला प्रशासन हर क्षेत्र में युवाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
पदक विजेताओं को बधाई देते हुए सलाहकार भटनागर ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल व्यक्तिगत विकास और शारीरिक फिटनेस के लिए मंच के रूप में काम करते हैं बल्कि प्रतिभागियों के बीच अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं। सलाहकार ने इसकी मेजबानी में खेल परिषद के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने चैंपियनशिप के सफल समापन के लिए जम्मू-कश्मीर थांग-ता एसोसिएशन की आयोजन समिति को भी बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान, हरियाणा को समग्र टीम चैंपियन घोषित किया गया, मणिपुर को प्रथम उपविजेता और जम्मू-कश्मीर को चैंपियनशिप का दूसरा उपविजेता घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू और कश्मीर थांग-ता एसोसिएशन द्वारा थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रयोजन के साथ किया गया था, जिसमें प्रदेश सहित देशभर के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।