फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sportspersons of Jammu and Kashmir meet the Prime Minister

पीएम का जम्मू दौरा: जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से मिलकर साझा किए अनुभव, स्मृति चिह्न किया भेंट 

Mon, 25 Apr 2022 07:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 07:44 PM IST
सार

स्पोर्ट्स काउंसिल ने प्रदेश में खेल गतिविधियों से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। इसमें प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत हुए कार्यों के साथ-साथ हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर और जम्मू व श्रीनगर में खेलों इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
Sportspersons of Jammu and Kashmir meet the Prime Minister
पीएम मोदी से मिलते जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा की पल्ली पंचायत में रविवार को हुए कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए। जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने को सरकार के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया, खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे 

इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को एक स्मृति चिह्न भेंट किया, इस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। स्पोर्ट्स काउंसिल ने प्रदेश में खेल गतिविधियों से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया, जिसमें प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत हुए कार्यों के साथ-साथ हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर और जम्मू व श्रीनगर में खेलों इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन

पिछले वर्ष 17.5 लाख युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में जोड़ा

खेलों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष 17.5 लाख युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में जोड़ा गया है। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। प्रधानमंत्री से मिलने वाले खिलाड़ियों में द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता एवं राष्ट्रीय कोच वुशु कुलदीप हांडु, वुशु खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह, जिम्नास्टिक खिलाड़ी भवलीन कौर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव नुजहत गुल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

इसके अलावा फेंसिंग खिलाड़ी श्रेया गुप्ता, वॉलीबाल खिलाड़ी सकलैन तारिक, वुशु खिलाड़ी राजेंद्र सिंह, सादिया तारिक, वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी बिलकिस मीर, साइकिलिस्ट आदिल तेली, फुटबॉलर दानिश, मोहम्मद इकबाल, सलीम कुमार आदि शामिल थे। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed