फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports,samba news

सिंह वेटर्न क्रिकेट क्लब ने जम्मू स्पोर्ट्स क्लब को हराया

विज्ञापन
sports,samba news
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में जोगिंदर मेमोरियल 20-20 क्रिकेट सीरीज में सिंह वेटर्न क्रिकेट क्लब ने जम्मू स्पोर्ट्स वेटर्न क्लब को 68 रन से हराया। सिंह वेटर्न क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 182 रन बनाए, जिसमें सनी मही ने 89 और विशन कुमार ने 28 रन का योगदान दिया। जम्मू स्पोर्ट्स वेटर्न क्लब के जगदेव ने दो विकेट लिए। जवाब में जम्मू की टीम 20 ओवरों में 114 रन ही बना पाई। अरुण ने 25 और विक्रांत ने 13 रन का योगदान दिया। सिंह वेटर्न क्रिकेट क्लब की तरफ से शाम सिंह और सनी ने दो-दो विकेट लिए। सनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। तीन मैच की सीरीज में एक-एक मैच जीतकर दोनों टीमें बराबरी पर हैं। मैच का आयोजन जिला क्रिकेट सचिव शाम सिंह की अध्यक्षता में करवाया गया। मौके पर राजेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed